
👁 28 views Views
बदला मौसम का मिजाज़, इस हफ्ते जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार की सुबह बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। संभावना है कि इस हफ्ते बादलों की आवाजाही, रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पिछले कुछ दिनों से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभावना है कि इस हफ्ते मौसम का मिजाज़ बदला रहेगा। बुधवार को जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

















