
अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट करने पर सात पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने दहेज में स्कॉर्पियो की मांग पूरी ना होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी मेरठ जनपद के जानी थाना क्षेत्र के गांव कराली निवासी नितिन चौहान से हुई थी।
परिजनों का दावा है कि शादी में करीब 50 लाख रुपए खर्च किए थे। 12 तोला सोना और स्विफ्ट कार भी दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 20 अगस्त की सुबह पति नितिन चौहान, ससुर कुंवर पाल चौहान, जेठानी प्रीति कमरे में आए। दरवाजे बंद कर आरोपियों ने विवाहिता से मारपीट की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


















