
विधायक निधि से बिछाई जा रही विद्युत लाइन के 24 खम्भों को NHAI ने अतिक्रमण बता उखाड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के तगासराय स्थित ताराचंद डिग्री कॉलेज और इंटर कॉलेज को 24 घंटे निर्बाध बिजली सप्लाई के लिए सदर विधायक हापुड़ की निधि से विद्युत लाइन बिछाई जा रही थी। लाइन के खंबे NHAI ने अतिक्रमण बताते हुए उखाड़ दिए जिससे लोगों में बेहद नाराजगी है जबकि NHAI का कहना है कि बिना अनुमति लिए NHAI की भूमि पर खंबे गाड़े जा रहे थे।
विधायक निधि से विद्युत लाइन बिछाई जा रही है। ताराचंद इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज के छात्रों को इससे राहत मिलेगी। NHAI के हाईवे मैनेजर संजय का कहना है कि बिना अनुमति लिए बिना ही NHAI की भूमि पर खंबे गाड़ी जा रहे थे। इसलिए उन्हें हटा दिया गया। वही अधिशासी अभियंता ऊर्जा निगम सचिन द्विवेदी ने बताया कि विधायक निधि से स्कूलों के लिए लाइन बिछाई जा रही थी। NHAI की ओर से 24 खंभे तोड़े गए हैं। विधायक हापुड़ सदर विजयपाल आढ़ती का कहना कि छात्रों की सहूलियत हो सके। इसलिए ताराचंद इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज में निर्बाध सप्लाई के लिए विधायक निधि से लाइन बनवाने का कार्य शुरू कराया गया था। NHAI को इस तरह खम्भे नहीं तोड़ने चाहिए थे।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788


















