
किसानों को 100 करोड़ रुपए गन्ना भुगतान मिलेगा
हापुड, सूवि(ehpurnews.com):हापुड कलक्ट्रेट सभागार में विधायक धर्मेश तोमर व विजयपाल आढती, जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना, जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह, जनपद की चीनी मिलों पर कोर्ट द्वारा नियुक्त आई.आर.पी. अनुराग गोयल, मुख्य महाप्रबन्धक करन सिंह व परमिन्दर सिंह एवं अन्य की उपस्थिति में जनपद की दोनों चीनी मिलों के साथ जनपद के गन्ना किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान 203.42 करोड़ एवं मिल रिपेयर मेन्टीनेंस व आगामी पेराई सत्र में चीनी मिलों के संचालन के सम्बन्ध में बैठक बुलाई गई।
बैठक में किसानों के 203.42 करोड़ बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के सम्बन्ध में आई.आर.पी. अनुराग गोयल द्वारा अवगत कराया गया कि चीनी मिल सिम्भावली एवं बृजनाथपुर में चीनी व अन्य सह उत्पादों की बिक्री से प्राप्त लगभग 100 करोड़ रूपये जनपद के गन्ना किसानों को 15 अक्टूबर, 2026 तक भुगतान करने का प्रयास किया जायेगा तथा बाकि शेष गन्ना मूल्य लगभग रू. 100 करोड़ आगामी पेराई सत्र से उत्पादित चीनी की बिक्री से भुगतान किया जायेगा।
विधायकगणों द्वारा जनपद की दोनों चीनी मिलों को 15 अक्टूबर तक संचालित करने के निर्देश दिये गये जिसके सम्बन्ध में आई.आर.पी. द्वारा जनपद की दोनों चीनी मिलों का रिपेयर मेन्टीनेंस लगभग 10 अक्टूबर, 2026 तक शतप्रतिशत पूर्ण करने तथा 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर, 2026 तक चलाने का प्रयास किया जायेगा।
विधायकगणों द्वारा सिम्भावली ग्रुप की तीनों चीनी मिलों को टेकओवर की प्रक्रिया एवं टेकओवर के पश्चात् गन्ना कृषकों के अवशेष गन्ना मूल्य को सर्व प्रथम कराने हेतु निर्देशित किया गया। इस सम्बन्ध में आई.आर.पी. द्वारा यह अवगत कराया गया कि सिम्भावली ग्रुप की तीनों चीनी मिलों के टेकओवर के सम्बन्ध में सी.ओ.सी. द्वारा फॉर्म-जी जारी किया गया इस योजना के सम्बन्ध में 08 सितम्बर, 2026 तक आंमत्रण तिथि जारी की गयी है। संभावित समाधान आवेदकों की अनंतिम सूची जारी करने की तिथि 16 सितम्बर, 2026, अनंतिम सूची पर आपत्तियाँ जमा करने की अंतिम तिथि 21 सितम्बर, 2026, संभावित समाधान आवेदकों की अंतिम सूची जारी करने की तिथि 30 सितम्बर, 2026, संभावित समाधान आवेदकों को सूचना ज्ञापन मूल्यांकन मैट्रिक्स और समाधान योजना के अनुरोध की जारी तिथि एक अक्टूबर, 2026 और समाधान योजनाओं को जमा करने की अंतिम तिथि 05 नवम्बर, 2026 बताई गयी। आई.आर.पी.अनुराग गोयल द्वारा उक्त योजना के अन्तर्गत जनपद के गन्ना किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान सबसे पहले किया जायेगा एवं उसके बाद ट्रान्सपोटर व अन्य का भुगतान किया जायेगा तथा तत्पश्चात सबसे बाद में बैंकों का भुगतान किया जायेगा, का आश्वासन दिया गया।
99/- में खरीदें शर्ट, T-शर्ट, बच्चों के कपड़े और भी बहुत कुछ: 8191820867

















