
एसपी ने जनप्रतिनिधियों के साथ की गोष्ठी, जनसमस्याओं व कानून-व्यवस्था पर हुआ मंथन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में जनपद के जनप्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आम जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की जनसमस्याओं और कानून-व्यवस्था से संबंधित मुद्दों को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा। पुलिस अधीक्षक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके उचित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
गोष्ठी में अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई, पुलिस गश्त बढ़ाने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने को लेकर भी चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान किया जा सकता है। पुलिस का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था को बनाए रखना है।
गोष्ठी के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जनपद के जनप्रतिनिधियों ने अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


















