
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रक्षाबंधन पर्व पर हापुड के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हापुड़ ने मुख्यमंत्री द्वारा दी गई निशुल्क बस यात्रा की सौगात का लाभ देते हुए महिला यात्रियों को फ्री टिकट दिया गया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के दृष्टिगत महिलाओं को दिया गया सम्मान के दृष्टिगत सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज हापुड़ द्वारा महिला यात्रियों को फ्री यात्रा की टिकट उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड पर बसों को लेकर किसी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं है सभी महिला यात्रियों को सम्मानजनक निशुल्क यात्रा दी जा रही है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि 27 अगस्त 2026 की सुबह से 29 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि तक महिलाओं को निशुल्क यात्रा उपलब्ध की गई है।



















