
👁 9 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात पुलिस ने निर्धारित रूट पर बस चलाने को लेकर मारपीट व फायरिंग कर लूट करने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया,आरोपी के कब्जे से लूटे गये 4,220/- रुपये नकदी, एक पर्स, आधार कार्ड, पेन कार्ड व घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा दो खोखा व एक जिंदा कारतूस बरामद किए है।आरोपी थाना पिलखुआ के गांव दहपा का शाहरुख है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।



















