
जूनियर बालिका बाक्सिंग में प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता सम्मानित
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के विधानसभा क्षेत्र गढ़मुक्तेश्वर स्थित ग्राम उपेड़ा में गुरुवार को आयोजित समारोह में क्षेत्र की होनहार युवा मुक्केबाज ग्रेशी को वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 70–75 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियन बनने पर विधायक हरेंद्र तेवतिया ने आशीर्वाद प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के ग्रामवासी एवं गणमान्यजनो ने उपस्थित रह कर ग्रेशी की इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
ग्रेशी ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से ग्राम उपेड़ा सहित पूरे गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। आशा है कि वह इसी तरह आगे बढ़ते हुए राष्ट्रीय स्तर पर भी क्षेत्र एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025




















