
विधायक ने 50 छात्राओं को साइकिल व 500 छात्राओं को किया रजिस्टर का वितरण
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): रक्षाबंधन के अवसर पर हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती के मीनाक्षी रोड स्थित कैंप कार्यालय पर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया जहां 50 छात्राओं को साइकिल तथा 500 विद्यार्थियों को 10-10 रजिस्टर का वितरण किया गया। साइकिल पाकर छात्राओं की खुशी का ठिकाना ना रहा। उनके परिजनों ने विधायक का आभार जताया।
विधायक सदर हापुड़ विजयपाल आढ़ती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। ऐसे में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली और दूर दराज से कई किलोमीटर का सफर तय कर शिक्षा के मंदिर जाने वाली छात्राओं को परेशानी ना हो। ऐसे में साइकिल का वितरण किया गया जिसके माध्यम से छात्राएं कम समय में अपने स्कूल पहुंच सके और शिक्षा ग्रहण कर सकें। इसी दौरान उन्होंने कहा कि 50 छात्राओं को साइकिल और 500 छात्राओं को 10-10 रजिस्टर का वितरण किया गया है।
साइकिल मिलने के पश्चात सभी छात्राओं और उनके परिजनों ने सरकार की योजना की भूरि-भूरि प्रशंसा की और विधायक विजयपाल आढ़ती का आभार जताया। रक्षाबंधन पर्व पर यह तोहफा मिलने से वह अपनी शिक्षा ग्रहण करने के लिए आसानी से स्कूल पहुंच सकेंगी।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी ने विधायक विजयपाल आढ़ती को रक्षाबंधन के अवसर पर रक्षा का सूत्र बांधा और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. विकास अग्रवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता चक्रवर्ती गर्ग, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पायल गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष अध्यक्ष रेखा नागर, पूर्व अध्यक्ष हापुड़ मालती भारती, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री अलका निम, कपिल एसएम, पवन गर्ग आदि शामिल हुए।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926



















