
👁 6 views Views
स्मार्ट मीटर लगाने वाले कर्मियों पर लगाया अभद्रता का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी व सदस्यों ने गढ़ के एक्सईएन कार्यालय पर पहुंचकर एक ज्ञापन सोपा और विद्युत कर्मचारियों के विरुद्ध आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की जिसके बाद मामले में जांच का उचित आश्वासन मिला।
एनसीआर अध्यक्ष युवा उत्तर प्रदेश एकलव्य सिंह सहारा ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाने वाले कर्मियों द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में किसानों के सम्मान और भावना को ठेस पहुंची है। मामले में उचित कार्रवाई की जाए।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979




















