
अमेरिकन एडुग्लोबल अकादमी के बच्चों ने जिलाधिकारी को बांधी राखी,डीएम ने कहा कि मन लगाकर पढ़ो
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर अमेरिकन एडुग्लोबल अकादमी के बच्चों ने गुरुवार को हापुड कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी हापुड़ श्रीमती कविता मीना को राखी बांधी। बच्चों ने जिलाधिकारी को तिलक लगाकर राखी बांधी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी ने बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें चॉकलेट एवं उपहार देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास एवं रक्षा के बंधन का प्रतीक है। बच्चों द्वारा दिया गया यह स्नेह अत्यंत भावुक करने वाला है। उन्होंने बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



















