
जरोठी रोड सड़क निर्माण पर विधायक का सम्मान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):इन्द्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट हापुड़ में गुरुवार को बी.ए.डिपार्टमेंट के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हापुड सदर विधायक विजयपाल आढ़ती का कालेज प्रबंध समिति ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम में डा.विकास अग्रवाल ने बताया कि हापुड के विधायक विजयपाल आढ़ती के प्रयास से ही कॉलेज की सड़क जरोठी रोड का निर्माण सम्भव हुआ है।इस सड़क निर्माण से कालेज खी छात्र-छात्राओं को बहुत लाभ हुआ है, गौशाला को लाभ हुआ है, इस रास्ते से अनेक गांव जुडे है।उन सभी नागरिकों को उसका बहुत लाभ हुआ है,जरोठी रोड पर इंडस्ट्रियल एरिया भी है, सभी उद्योगपतियों को इसका लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर कॉलेज परिवार ने विधायक का आभार व्यक्त किया।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216




















