
👁 11 views Views
अवैध चाकू के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से पुलिस ने अवैध चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी इस्लाम उर्फ फम्मन निवासी ग्राम तोड़ी 13 बिसवा थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद पर 23 मुकदमे पंजीकृत हैं। आपको बता दें कि इस्लाम फिलहाल मोती कॉलोनी हापुड़ में रह रहा है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को त्यागी कॉलोनी की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068



















