
ई-ऑटो से पशुओं के अवशेष बरामद होने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान एक इलेक्ट्रॉनिक ऑटो से पशु के अवशेष बरामद होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त को उपनिरीक्षक संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ टोल प्लाजा से पहले मुर्शदपुर मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हापुड़ की ओर से आ रहे इलेक्ट्रॉनिक ऑटो में पशु के अवशेष और मांस रखा हुआ है। पुलिस ने ऑटो को रुकने का इशारा किया तो चालक ऑटो छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने चालक की तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया।
पुलिस ने ऑटो की तलाशी ली तो उसके अंदर पशु के अवशेष बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, अवशेषों से दुर्गंध आने के कारण सड़क से गुजरने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही थी। टीम ने नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा है और शेष अवशेषों को गड्ढे में दबा दिया। वहीं ऑटो को सीज कर दिया।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926



















