
16 साल की नाबालिक किशोरी के अपहरण के आरोप में छह पर मुकदमा
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी करीब 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने 22 अगस्त 2026 को रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे राजीव पुत्र शिव किशोर बुगरासी का रहने वाला है और वर्तमान में बहादुरगढ़ में रहता है, उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि घर में रखे करीब 90 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात भी ले गई।
तहरीर में नरेश ने आरोप लगाया कि बेटी के अपहरण में राजीव के भाई अर्जुन, फुंदन, चाचा ललित, बहन पूजा और बहनोई शिवम की भी भूमिका है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसे जानकारी मिली कि उसकी बेटी राजीव की बहन पूजा, जो मुरादाबाद में रहती है, के कब्जे में है। आरोप है कि बेटी को वापस मांगने पर आरोपियों की ओर से धमकी दी गई। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 61(2) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



















