
हापुड़, सीमन /अमित कुमार(ehapurnews.com): गौरव त्यागी की हत्या के विरोध में परिजनों को सांत्वना देने और गौरव त्यागी और उसके परिजनों को न्याय दिलाने के लिए बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर आजमपुर में शनिवार को महा पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में त्यागी समाज के साथ-साथ ग्रामीण, क्षेत्रवासी एकत्र हुए और उन्होंने हमलावर द्वारा की गई गौरव त्यागी की नर्शंस हत्या का जमकर विरोध किया। इस दौरान अधिकारी भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
आपको बता दें कि हापुड़ देहात क्षेत्र की धनौरा रोड पर गौरव त्यागी की हमलावरों ने हथौड़े से पीट-पीट कर हत्या की थी जिनमें से पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के विरोध में लोगों में बेहद गुस्सा है। इसके बाद एक महापंचायत का आयोजन किया गया जिसमें गौरव त्यागी के परिजनों ने हमलावरों का फूल एनकाउंटर के साथ-साथ बुलडोजर चलाने की मांग की।
वहीं हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, अपर जिलाधिकारी संदीप यादव महापंचायत में पहुंचे जिन्हें महापंचायत में शामिल लोगों ने एक मांग पत्र सौंपा और बदमाशों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद अधिकारियों ने कहा कि हमलावरों के खिलाफ पुलिस प्रशासन कड़ी से कड़ी, सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा।
फतेह सिंह के इकलौते बेटे गौरव की दिनदहाड़े हुई हत्या से ग्रामीणों में बेहद रोष है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है जिनकी आंखों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे। इसी क्रम में किसान नेता मांगेराम त्यागी ने मांग की कि परिवार को सुरक्षा मिले, आर्थिक सहायता दी जाए, हमलावरों पर सख्त कार्रवाई हो, विचाराधीन लाइसेंस पत्नी के नाम बनाया जाए, पत्नी को सरकारी नौकरी, बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ हमलावरों का फूल एनकाउंटर और बुलडोजर चलाने की मांग की। इस दौरान मुकेश त्यागी, निखिल त्यागी, अमित त्यागी, ज्ञानेंद्र त्यागी, आलोक त्यागी आदि उपस्थित रहे।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216




















