
गौरव हत्याकांड: एनकाउंटर में एक घायल हमलावर समेत तीन 25-25 हजार के इनामी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने गौरव हत्याकांड में कार्रवाई करते हुए 25-25 हजार रुपए के पुरस्कार घोषित तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान प्रदीप व कुलदीप पुत्रगण राजवीर, अमित पुत्र जयपाल निवासीगण मोहम्मदपुर आजमपुर थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ को गिरफ्तार किया है। प्रदीप को पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में दो अन्य आरोपियों जयपाल तथा राजवीर को गिरफ्तार कर चुकी है।
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ की देहात क्षेत्र की धनोरा रोड पर मोहम्मदपुर आजमपुर निवासी गौरव त्यागी की हमलावरों ने पीट-पीट कर हत्या की थी। इस हत्याकांड से लोगों में बेहद उबाल है। ऐसे में पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन टीमों का गठन किया था और सात नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR की। पुलिस ने पहले राजवीर और जयपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसके बाद फरार पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25-25 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया।
थाना देहात पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान प्रदीप को असौड़ा धनौरा-अंडरपास के पास से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया जबकि कचहरी गेट से पुलिस ने अमित और कुलदीप को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा मय एक जिंदा व दो कारतूस, वारदात में इस्तेमाल दो डंडे, एक हथोड़ा, घटना में प्रयोग वेगनआर गाड़ी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए प्रदीप व अमित के खिलाफ दो और कुलदीप के खिलाफ तीन मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG




















