
👁 26 views Views
स्वर्ग आश्रम रोड की टूटी सड़क से नागरिक खफा
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित फ्लाई ओवर के निकट गंदे पानी की निकासी का इंतजाम न होने से सड़क जर्जर हालत में पहुंच गई है और जगह-जगह गड्ढे हो गए है। यह एक ऐसा मार्ग है जिससे दर्जनों गांव जुड़े है और रोजाना हजारों लोग, स्कूली छात्र पैदल तथा वाहनों से गुजरते है। सड़क की हालत जर्जर होने के कारण आए दिन लोग गिर कर चोटिल हो रहे है। नागरिकों ने बताया कि दो ढाई माह पहले विभिन्न विभागों के अफसर मौके पर आए थे और पानी की निकासी का आश्वासन देकर गए थे, परंतु इस दिशा मे कोई कारगर कदम न उठाए जाने से लोगों में गुस्सा व्याप्त है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788




















