
दबंगों ने बाइक सवार को हथौड़े, डंडे से पीटा, मौके की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के धनोरा रोड पर दबंगों ने मोहम्मदपुर रुस्तमपुर निवासी गौरव त्यागी को जमकर पीटा। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमे देखा जा सकता है कि किस तरह दबंगों ने हथौड़े, लाठी-डंडे व रोड से पीड़ित पर हमला किया। यह घटना राहगीर के कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मामला मंगलवार की सुबह का है जब गौरव त्यागी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। जैसे ही वह धनौरा रोड पर पहुंचा तो कार सवार दबंगों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। पीड़ित सड़क पर गिर गया जिसके बाद आरोपियों ने उसे जमकर पीटा। मौके की लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069




















