
दबंगों ने युवक पर लाठी-डंडों व रॉड से किया जानलेवा हमला
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र स्थित धनौरा रोड पर मंगलवार को अज्ञात कार में सवार होकर आए दबंगों ने मोहम्मदपुर आजमपुर निवासी गौरव त्यागी पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पुलिस ने अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। सूचना पाकर घायल के परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और कार सवार दबंगों की तलाश कर रही है।
बताया जा रहा है कि घटना के पीछे पुराना विवाद है। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का उपचार देव नंदिनी अस्पताल में चल रहा है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464




















