
पिलखुवा: कोरियर कर्मी से मारपीट व पार्सल छीनने का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में निडोरी रोड स्थित ट्यूबवेल पर डिलीवरी करने पहुंचे कोरियर कर्मी से मारपीट कर पार्सल छिनने का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुलंदशहर के एतमासराम के रहने वाले अंकुश कोरियर कंपनी में सप्लायर है। शिकायत के अनुसार वह डिलीवरी के लिए छिजारसी पहुंचे थे। निदोरी रोड स्थित ट्यूबवेल पर कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान पार्सल छीन लिया और उसे फाड़ दिया गया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायतकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586




















