
पिलखुआ में कांग्रेसियों ने मनाया 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): हैंडलूम नगरी पिलखुआ के इंदिरा चौक पर 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस कांग्रेस ने नागरिकों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी। देश के अमर शहीदों को याद किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी मुख्य अतिथि और पूर्व विधायक गजराज सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसियों को फूल माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने नागरिको को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत का राष्ट्रध्वज तिरंगा देश की आन, बान, शान और संप्रभुता का प्रतीक है। इस झंडा के नीचे हर कांग्रेस जन मरने और मिटने को तैयार हैं।
नगर अध्यक्ष पिलखुआ रजनीश त्यागी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सत्ता में आसीन भाजपा सरकार ने अपनी गलत नीतियों के चलते लोगों को गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा हुआ है। इस गुलामी की बेड़ियों से बाहर निकालने के लिए 2027 में उत्तर प्रदेश में और 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार प्रचंड बहुमत से बनानी है।
पिलखुआ में ध्वजारोहण करने के पश्चात कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी हापुड़ शहर में अतरपुरा चौराहा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा पर भी पहुंचे। कार्यक्रम में AICC सदस्य, निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व पीसीसी ऑब्जर्वर रिजवान कुरैशी, यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व पीसीसी ऑब्जर्वर नरेंद्र चौहान और पीसीसी ऑब्जर्वर हापुड़ पंकज तेजानिया भी पहुंचे।
यह लोग उपस्थित रहे।
सुशील शास्त्री, पवन कौशिक, सविता गौतम, सौरभ शर्मा, कपिल शर्मा, गौरव गर्ग, मदन सिंह चौहान, सतीश त्यागी, एडवोकेट मोहम्मद फुरकान, मूलचन्द सक्सेना, मुंशी हबीब, लाल बहादुर, नफीस खान, सौरभ शर्मा, मोहम्मद परवेज, मास्टर जयपाल सिंह, एडवोकेट गुलफाम सैफी, साहिल सैफी, छुट्टन मेंबर, मनीष त्यागी, आमिर मलिक, अजीत शर्मा, आदेश शर्मा, विनोद शर्मा, सतीश त्यागी, मुकेश शर्मा, सोनू अब्बासी, हाजी नौशाद, एडवोकेट योगेश शर्मा, साबिर मेंबर, अनीश हवारी, प्रेम शर्मा, एडवोकेट सचिन, अकरम सुमित अग्रवाल, बॉबी त्यागी, शहजाद मेवाती, गोपाल भारती, महबूब अली आदि।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926




















