
जिलाधिकारी ने 80वे स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट प्रांगण में किया गया ध्वजारोहण और बच्चो को बांटी मिठाई
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत जिलाधिकारी एवं कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों व कर्मचारी के द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को पुरस्कार एवं मिठाई वितरित की गई। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बालिकाओ के द्वारा आजादी के इस पावन पर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देशभक्ति नाटक प्रस्तुत किए गए। सभागार में उपस्थित समाजसेवी एवं अन्य वक्तगणों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए । जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आजादी के इस पावन पर्व को हमें भूलना नहीं चाहिए। हमें अपने देश को प्रगति की और ऊंचाइयों तक पहुंचना है यह हम सब की जिम्मेदारी है हम सबको मिलकर अपने कार्य को पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करना चाहिए। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि आजादी के 80 वर्ष पूरे होने पर हमें “विकसित भारत @2047” के संकल्प को दोहराना है।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी, कलेक्ट्रेट प्रभारी, जनप्रतिनिधि, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन, अधिकारी, कर्मचारी एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा उपस्थित रहे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





















