
साइबर ठगों ने किसान के खाते से निकाले 1.96 लाख रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव खिलवाई निवासी किसान के बैंक खाते से ठगों ने 1.96 लाख रुपए निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किसान इंतजार अली का कहना है कि कुछ दिन पहले अनजान नंबर से सोशल मीडिया के माध्यम से उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा गया। जब पीड़ित ने लिंक पर क्लिक किया तो उसके फोन में एक मोबाइल एप डाउनलोड हो गया। इसी बीच साइबर अपराधी ने मोबाइल फोन का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया और उसके खाते से 1.96 लाख निकाल लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559




















