
हापुड जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव कृषि मेला एवं प्रदर्शनी में किसानो को किया जागरूक
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजनान्तर्गत वर्ष 2026-27 में बुधवार को “एक दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव कृषि मेला” कार्यक्रम का आयोजन नवीन मण्डी हापुड़ परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विजयपाल आढ़ती विधायक विधान सभा क्षेत्र हापुड़ ने फीता काट कर किया। कार्यक्रम में सुधीर शर्मा क्षेत्रीय संयोजक, नाममि गंगे, भा०ज०पा, हापुड़ श्री योगेन्द्र कुमार उप कृषि निदेशक हापुड़, श्री हिमांशु रंजन श्रीवास्तव भूमि सरंक्षण अधिकारी हापुड़, डा० ओमवीर सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी हापुड़, श्री हिमांशु, सहायक आयुक्त एंव सहायक निबन्धक सहकारिता, हापुड़ तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कृषक उपस्थित रहे। श्री योगेन्द्र, उप कृषि निदेशक हापुड़ द्वारा “एक दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव कृषि मेला कार्यकम एवं कृषि सूचना तन्त्र के सुदृढीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद स्तरीय कृषक मेला/प्रदर्शनी में उपस्थित सभी अतिथियों एवं अधिकारियो का स्वागत किया गया। इसके उपरान्त मिलेट्स फसलों के उत्पादन एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गयी। कृषि विज्ञान केन्द्र से उपस्थित वैज्ञानिक डा० अरविन्द यादव प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र बाबूगढ एवं डा० आशीष त्यागी तथा डा० पी०के० मडके द्वारा मिलेट्स फसलों, औद्यानिक फसलों एवं जायद में बोयी जाने वाली फसलों की नवीनतम् सघन पद्धतियों की जानकारी किसानो को दी गयी। बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान, मोदीपुरम, मेरठ से उपस्थित वैज्ञानिक श्री नेत्रपाल शर्मा जी द्वारा बासमती धान के बारे में जानकारी दी एवं डा० अजयवीर सिंह सिरोही, प्रधान वैज्ञानिक, केन्द्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान मेरठ द्वारा पशुओं में होने वाले रोगो एवं उनकी रोकथाम के विषय में अवगत कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि विजयपाल आढ़ती विधायक विधान सभा क्षेत्र हापुड़ द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं जन सामान्य को मिलेट्स की उपयोगिता एवं मिलेट्स रेसीपी भोजन की थाली में प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया तथा मिलेट्स फसलों के उत्पादन करने तथा मिलेट्स रेसीपी का उपभोग करने हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कृषकों द्वारा सूक्ष्म जलपान ग्रहण किया गया तथा अन्त में श्री योगेन्द्र कुमार, उप कृषि निदेशक हापुड़ द्वारा उपस्थित समस्त जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कृषकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926




















