
👁 36 views Views
हापुड़: एक स्कूटी पर सवार पांच
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के आनंद विहार में कुछ लोग मंगलवार को स्कूटी पर यात्रा करते दिखाई दिए। ताज्जुब की बात यह है कि एक स्कूटी पर तय संख्या से दोगुना से भी अधिक लोग बैठे हैं। एक स्कूटी पर पांच लोग सवार होकर यात्रा कर रहे हैं। ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। राहगीरों ने इस तरह की यात्रा पर कार्रवाई की मांग की है। इस तरह यात्रा करना कानून के खिलाफ तो है ही साथ ही ऐसे में हादसा भी हो सकता है जिसमें जान भी जा सकती है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010




















