
👁 9 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव नंदपुर में दिनदहाड़े एक वेल्डिंग की दुकान के बाहर से बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मामले की जांच जारी है।
गांव बझेड़ा खुर्द निवासी मोहित पुत्र यशवीर गिरी ने बताया कि घटना 3 अगस्त की दोपहर करीब 12:30 बजे की है। उस समय वह अपनी वेल्डिंग की दुकान पर मौजूद था। उसी दौरान अज्ञात वाहन सवार दुकान के सामने आया और मौका पाकर वहां रखी बैटरी चुराकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010





















