
👁 7 views Views
दलदल में फंसी गाय को बाहर निकाला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना पिलखुवा मार्ग पर गन्ना विकास समिति के सामने बारिश के पानी से बने दलदल में एक गाय फंस गई जिसके बाद धौलाना कस्बा निवासी अनुराग पुत्र धर्मेंद्र ने गोवंश को दलदल में फंसा देख तुरंत यूपी 112 डायल को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
सूचना पाकर धौलाना कस्बा इंचार्ज विमलेश कुमार, हेड कांस्टेबल अमित कुमार मौके पर पहुंचे जिन्होंने तत्काल पशुपालन विभाग को सूचित किया। कुछ देर में टीम मौके पर पहुंची और सभी ने मिलकर गाय को दलदल से बाहर निकाला।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






















