
15 वर्षीय छात्रा के साथ अश्लीलता का प्रयास, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के अल्लीपुर स्थित एक स्कूल के प्रधानाचार्य पर कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को प्रधानाचार्य ने अपने कक्ष में बुलाया और चॉकलेट खिलाने की कोशिश की। साथ ही अभद्र व्यवहार व अश्लीलता का प्रयास किया। इस बीच छात्र कमरे से बाहर निकल आई और घर पहुंच कर परिजनों का मामले से अवगत कराया। अगले दिन भी प्रधानाचार्य ने छात्रा को अपने कमरे में बुलाया और अकेला पाकर उसे लालच दिया। छात्रा ने आपबीती परिजन को बताई। इसके बाद गुस्साए परिजन स्कूल पहुंचे और प्रबंधन को मामले से अवगत कराया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






















