
शिक्षण संस्थान पात्र छात्र को छात्रवृत्ति दिलाना सुनिश्चित करें
हापुड सूवि(ehapurnews.com):हापुड कीशजिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनपदशमें संचालित समस्त दशमोत्तर संस्थानों (कक्षा 11-12 से उच्च) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी महोदया हापुड़, जिला समाज कल्याण अधिकारी हापुड़, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी हापुड़, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी हापुड़ तथा जनपद के समस्त संस्थानों के प्राचार्य व प्रधानाचार्य द्वारा प्रतिभाग किया गया।
2- बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी, हापुड़ द्वारा शासन द्वारा जारी समय सारिणी के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से अवगत कराते हुए समस्त संस्थानों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक संस्थान दिनांक 15 अगस्त, 2026 तक छात्रवृत्ति पोर्टल पर मास्टर डाटा सम्बन्धी समस्त प्रक्रिया पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, हापुड़ द्वारा संस्थानों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक संस्थान छात्रवृत्ति नियमावली का अनुश्रवण करते हुए छात्र के पात्र होने की दशा में ही संस्थान छात्र के छात्रवृत्ति आवेदन पत्र को अग्रसारित करेगा। इसी के अतिरिक्त जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, हापुड़ द्वारा संस्थानों को निर्देशित किया गया कि अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति प्राप्त करने हेतु संस्थान को एन०एस०पी० पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाना आवश्यक है। मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में 108 संस्थानों में से केवल 45 संस्थान द्वारा ही AISHE Code सम्बन्धित कार्यवाही की गई है, शेष संस्थान भी निर्धारित तिथि से पूर्व क्रार्यवाही करना सुनिश्चित करते हुए समस्या आने पर तत्काल समाधान कराए।
3- उक्त तथ्यों का संज्ञान लेते हुए बैठक में जिलाधिकारी महोदया द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक संस्थान समयान्तर्गत छात्रवृत्ति पोर्टल पर कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे साथ ही पात्र छात्र को छात्रवृत्ति का लाभ दिलाया जाना प्रत्येक संस्थान की जिम्मेदारी है। जिसके फलस्वरूप संस्थान समयान्तर्गत कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे एवं कोई समस्या आने पर लिखित रूप में समय से सम्बन्धित विभाग को अवगत कराते हुए समाधान करना सुनिश्चित करेंगे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






















