
पिक अप चालक की इलाज के दौरान मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गत दिनों गढ़ टोल पर एक पिकएप चालक की हुई पिटाई से घायल की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
जनपद मुरादाबाद के थाना भोजपुर के लालूवाला निवासी इंतजार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उल्लेख किया कि उनका बेटा अजीम पिकअप गाड़ी चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह को उनका बेटा पिकअप गाड़ी को लेकर दिल्ली के लिए जा रहा था। जैसे ही वह गढ़ क्षेत्र टोल प्लाजा के निकट पहुंचा तो साइड में खड़े ऑटो से उसके बेटे की गाड़ी की साइड़ लग गई। इसी बात से नाराज ऑटो चालक फरमान, ऑटो में सवार यात्री मनीष, अंकित, लोकेश, शिवम निवासी गांव बझेड़ा खुर्द थाना पिलखुवा ने तीन चार अज्ञात लोगों के साथ मिलकर अजीम पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उनका बेटा घायल हो गया। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसकी गंभीर दशा को देखकर मेरठ के लिए रेफर कर दिया, जहां से उसको दिल्ली के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*




















