
भैंस बेचकर आ रहे युवक के साथ मारपीट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी शोएब ने पुलिस को तहरीर लेकर बताया कि वह गांव सलाई में पशु बेच कर आ रहा था। उसके पास करीब 20,000 रुपए की नकदी थी। जब वह हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में पहुंचा तो तीन दबंगों ने उसे पीटा और उससे रुपए भी छीन लिए। इस दौरान पीड़ित घायल हो गया जिसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार का है जब आवास विकास कॉलोनी निवासी शोएब अपनी भैंस बेच कर आ रहा था। इसी बीच तीन युवकों ने उसे पीटा और रुपए भी छीन लिए। पीड़ित का कहना है कि कुछ आरोपियों को उसने पहचान लिया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की जांच जारी है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





















