
👁 18 views Views
उद्यमियों का कांवड़ सेवा शिविर 8 अगस्त से
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के तत्वावधान में 29वां कांवड़ सेवा शिविर 8 अगस्त की अपराह्न से धीरखेड़ा के पास मेरठ रोड पर शुरु किया जाएगा जो कांवड़ समाप्त होने तक जारी रहेगा। शिविर शुरु होने से पहले विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाएगी। शिविर में कांवड़ियों की सेवा हेतु शुद्ध भोजन, फल, दूध तथा चिकित्सा व स्नान आदि की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
एसोसिएशन के सचिव सोनू चुग ने बताया कि कावंड़ सेवा शिविर गत 28 वर्ष से उद्यमियों व ग्रामीण से सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
ईंट नहीं बल्कि पूरा घर आरसीसी का, अभी बुक करें अपार्टमेंट: 9557396447





















