
👁 23 views Views
आवारा कुत्ते ने पांच को काटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव मलकपुर में किशोर समेत पांच लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों में दहशत की स्थिति बनी हुई है जिन्होंने आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। घायलों का उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि आवारा कुत्ता गलियों में काफी देर तक घूमता रहा। सामने आने वाले लोगों पर हमला कर दिया। सबसे पहले उसने 14 वर्षीय अर्नव को निशाना बनाया। 31 वर्षीय विशजीत, 18 वर्षीय निशांत, 60 वर्षीय भगरेश और 24 वर्षीय हर्षित पर हमला कर दिया जिससे ग्रामीणों में बेहद नाराज़गी है।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867




















