
डिवाइडर से टकराई बाइक, एक घायल व तीन चोटिल
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बिस्मिल्लाह ढाबा के पास नए हाईवे पर एक बाइक बारिश के दौरान मंगलवार को अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान बाइक चालक के पैर में फ्रैक्चर हो गया। बाइक पर सवार दो बच्चे व एक किशोर चोटिल हो गए। सूचना पाकर पुलिस, एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक को कब्जे में लिया।
मामला मंगलवार की दोपहर करीब 2:00 का है जब 32 वर्षीय सलमान पुत्र अब्दुल अज़ीज़ निवासी हल्द्वानी उत्तराखंड अपनी बाइक से नोएडा से हल्द्वानी जा रहा था। बाइक पर 7 वर्षीय बेटी समायरा, चार वर्षीय बेटा अज्जू और 17 वर्षीय रिश्तेदार अदनान पुत्र रईस निवासी सैद नंगली अमरोहा उसके साथ थे। जैसे ही बाइक बिस्मिल्लाह नया बाईपास के पास पहुंची तो बारिश के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान सलमान के पैर में फ्रैक्चर हो गया और बच्चों को चोट आई है जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788





















