
बाबूगढ़ थाना परिसर में कांवड़ यात्रा को लेकर अहम बैठक
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना परिसर में आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, एसएसआई नवीन कुमार गौतम, पुलिस अधिकारियों तथा कांवड़ यात्रा से जुड़े लोगों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधाओं और यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्ग और संबंधित अधिकारियों की जानकारी क्यूआर कोड के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारी आसानी से मिल सके।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की ऊंचाई जमीन से 12 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की सूचना या खबर साझा करने से पहले उसकी पुलिस से पुष्टि करने की अपील की गई, ताकि अफवाहों और भ्रामक जानकारी पर रोक लगाई जा सके।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




















