
👁 4 views Views
बस की छत पर बैठकर जानलेवा सफर की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की सड़कों पर दौड़ती एक डग्गामार बस के गेट पर लटक कर, बस की छत पर बैठकर छात्र यात्राकरते हुए दिख रहे हैं जो हादसे का कारण बन सकते है। ऐसे में लोगों ने इस तरह के संचालन पर कार्रवाई की मांग उठाई है।
जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सलारपुर के पास की इस इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ छात्र एक प्राइवेट बस की छत पर बैठकर और दरवाजे पर लटक कर यात्रा कर रहे हैं। जरा सा संतुलन बिगड़ने पर हादसा भी हो सकता है। क्षेत्रवासियों की मांग है कि इस तरह के जानलेवा सफर को रोका जाए।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




















