
उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ के प्रभारी सरदार ब्रजपाल सिंह ने मथुरा वृंदावन नगर निगम के आयुक्त श्री ओजस्वी राज को किया सम्मानित
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा प्रस्ताव संख्या 16 दिनांक 12/5/2022 में क्रम संख्या 49 अनुसार भिन्न भिन्न महापुरुषों के नाम पर।
सड़कों और पार्कों के नाम का प्रस्तव पास किया था। मथुरा वृंदावन में स्वयं गुरु नानक देव जी आए थे उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ के प्रभारी सरदार ब्रजपाल सिंह ने मथुरा-वृंदावन नगर निगम के सभासद के माध्यम से विद्यापीठ चौराहे से वृंदावन को जाने वाली सड़क जिस पर गुरु नानक देवजी की चरण प्राप्त स्थली गुरुद्वारा गुरु नानक टीला स्थित है को गुरद्वारा गुरू नानक टीला के नाम पर करने के लिए लिखित मे प्रार्थना पत्र दिया था जिसको मथुरा वृंदावन नगर निगम की बैठक मे गुरुद्वारा गुरू नानक टीला मार्ग के नाम से प्रस्तावित कर दिया था। सरदार ब्रजपाल सिंह इंचार्ज उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड ने मथुरा-वृंदावन नव नियुक्त नगर आयुक्त श्री ओजस्वी राज से उनके कैंप कार्यालय मे मुलाकात कर उनको मथुरा वृंदावन नगर-निगम आयुक्त बनने और सेवा संभालने पर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब श्री दरबार साहिब स्वर्ण मंदिर श्री अमृतसर साहिब जी का मॉडल शाल और कुछ सिख इतिहास की पुस्तकें भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दी, उपरांत नगर आयुक्त जी से इस प्रस्तावित प्रस्ताव को लागू करके श्री गुरु नानक देव जी की चरण स्पर्श स्थल गुरुद्वारा गुरू नानक टीला मार्ग के नाम पर इस सड़क का नामकरण करने और वृंदावन के भिन्न भिन्न चौराहों पर गुरूद्वारा साहिब के साइन बोर्ड लगाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
जिस पर माननीय नगर निगम आयुक्त ने शीघ्र ही उचित कार्रवाई करके प्रस्ताव को लागू करने का आश्वासन दिया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464




















