
पिलखुवा: अर्टिगा व स्कॉर्पियो की भिड़ंत
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एन0एच0-09 हाईवे पर वीएस सिनेमा के पास शनिवार को दिल्ली से मुरादाबाद जा रही अर्टिगा गाड़ी और स्कार्पियो गाड़ी की भिड़ंत हो गई। मौके से स्कार्पियो चालक फरार हो गया। अर्टिगा गाड़ी में सवार चालक व अन्य चार लोगों को मामूली चोटे आई हैं। पुलिस ने मौके से अर्टिगा गाड़ी को हटवा कर एचपीडीए चौकी पर खड़ा कर दिया गया है तथा घायलों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया।
मामला शनिवार का है जब अर्टिगा और स्कॉर्पियो की भिड़ंत हो गई। इसके बाद अर्टिगा बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। मौजूद पर मौजूद लोगो ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वाहनों को कब्जे में लिया।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480



















