
बाबू से बहस के दौरान पटके सरकारी दस्तावेज, तीन हिरासत में व एक फरार
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित कचहरी में तैनात एक बाबू से कुछ युवकों की बहस हो गई। इसके बाद आरोपियों ने सरकारी दस्तावेज उठाकर पटक दिए। जब बाबू ने शोर मचाया तो आरोपियों ने मौके से भागने का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस ने तीन को हिरासत में ले लिया जबकि एक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान का कहना है कि बाबू से बहस का मामला सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने तीन को हिरासत में ले लिया है। एक फरार की तलाश की जा रही है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार का है जब फरीदाबाद के रहने वाले युवकों के समन कटे थे। चार युवक बाबू के पास पहुंचे और जल्दबाजी करने लगे। इसी बीच उनकी बाबू से बहस हो गई और आरोपियों ने रजिस्टर उठाकर पटक दिया। जब बाबू ने उसका विरोध किया तो माहौल गर्मा गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद अन्य कर्मी एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने तीन को हिरासत में ले लिया जबकि एक फरार हो गया।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























