
👁 8 views Views
गंगा के जलस्तर में 28 सेंटीमीटर की वृद्धि
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा के जलस्तर में 28 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही वर्षा के कारण पिछले 24 घंटे में गंगा का जलस्तर करीब 28 सेंटीमीटर बढ़ा है। बुधवार की बात करें तो गंगा का जलस्तर येलो अलर्ट के निशान से मात्र 27 सेमी नीचे रहा। हालांकि प्रशासन पल-पल की गतिविधि पर निगाह बनाए हुए हैं। खादर के इलाके नयागांव इनायतपुर, अब्दुल्लापुर, कोथला, रामपुर इनायतपुर, आलमगीरपुर, मोहम्मदपुर, नयाबांस, बख्तावरपुर, चकलठीरा आदि गांव के ग्रामीणों में बेचैनी का माहौल है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























