
गढ़: मेला मार्ग पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में मेला मार्ग पर अंधेरा रहने से लोगों को परेशानी हो रही थी। ऐसे में गुरुवार को मेला मार्ग पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया गया जिससे सड़क पर उमड़ने वाले आस्था के सैलाब, शिव भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि लंबे समय से लाइट खराब थी जिसकी वजह से लोगों को परेशानी होती थी। रात के समय निकलना मुश्किल हो रहा था। मेला मार्ग से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। ऐसे में यहां पर लगी स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने की मांग उठ रही थी जिन्हें आखिरकार दुरुस्त कर दिया गया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























