
धौलाना विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय प्रत्याशी की मांग उठी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी के युवा नेता दिग्विजय सिसोदिया लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर समाजवादी पार्टी की योजनाओं का प्रचार प्रसार तेजी से कर रहे हैं। वहीं जनता धौलाना विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय प्रत्याशी की मांग कर रही है। ऐसे में धौलाना विधानसभा क्षेत्र के नगला समाना गांव के रहने वाले समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी व युवा नेता दिग्विजय सिसोदिया को लोगों का खूब भरोसा और सहयोग मिल रहा है। वह जन-जन के बीच जाकर समाजवादी पार्टी की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, उनकी समस्या जान रहे हैं और उसके समाधान का आश्वासन भी दे रहे हैं। दिग्विजय सिसोदिया का कहना है कि वह सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। आने वाले समय में जीत समाजवादी पार्टी की ही होगी।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























