
डिप्टी सीएम ने हापुड के जिला मंत्री को सौंपा समरसता क्लश
हापुड सीमन (EHAPURNEWS.COM):उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा हापुड के जिला मंत्री नवीन तोमर को समरसता क्लश सौंप कर अभियान को गति देने को कहा।
जनपद हापुड़ की तहसील धौलाना क्षेत्र में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा के जिला मंत्री एवं अभियान के जिला संयोजक नवीन तोमर को वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में अभियान का प्रतीक समरसता कलश प्रदान कर सम्मानित किया गया।
भाजपा जिला मंत्री नवीन तोमर ने अनुसार काशी स्थित संत रविदास महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से प्रारंभ हुआ यह अभियान आगामी 20 फरवरी 2027 (रविदास जयंती) तक संचालित किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में समरसता, समानता, सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। जिले के गांव-गांव तक पहुंचकर संत रविदास महाराज के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें।
अनंतम ग्रीन्स हापुड़ का पहला रिजॉर्ट लिविंग, बुक करें अपना प्लॉट: 9557283854























