
किशनगंज में भारी वाहनों के प्रवेश से लोग परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के किशनगंज में आए दिन होने वाले भारी वाहनों के प्रवेश से नागरिकों पर राहगीरों में रोष व्याप्त है और उन्हें भारी परेशानी महसूस होती है साथ ही आवागमन प्रभावित होता है।
हापुड़ का किशनगंज ऐसा मोहल्ला व लिंक मार्ग जो गढ़ रोड व मीनाक्षी रोड को जोड़ता है और इस मार्ग से हर वक्त लोग पैदल, स्कूटर, बाइक तथा ई-रिक्शा आदि से गुजरते हैं परंतु भारी वाहन प्रवेश कर किशनगंज में खड़े हो जाते हैं जिससे माल की लोडिंग, व डाउनलोडिंग होती है। दिन में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है यह भारी वाहन लोगों के लिए मुसीबत बने हैं।
किशनगंज में बिजली केबिल तथा इंटरनेट तारों का जाल बिछा हुआ है। भारी वाहनों के प्रवेश से किसी भी वक्त कोई हादसा हो सकता है। नागरिकों ने दिन में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।
हापुड़ के कमर्शियल प्रोजेक्ट “, THE HIVE” में 16 लाख से करें निवेश: 9760254555, लोन की सुविधा उपलब्ध























