
गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने से बढ़ी बेचैनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगर गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में पिछले 24 घंटे में 56 सेंटीमीटर जलस्तर की वृद्धि हुई है। पिछले हफ्ते एक सप्ताह से गंगा के जलस्तर में गिरावट आ रही थी। इसी बीच मंगलवार की देर रात से अचानक गंगा के जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गई जिसके बाद 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 56 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई। गंगा के जलस्तर में हुई वृद्धि से गंगा के दोनों किनारे बसे गांव में बेचैनी बढ़नी शुरू हो गई है। मंगलवार को गंगा का जलस्तर 197.70 मीटर था जो बुधवार को 198.26 पर पहुंच गया। बुधवार की सुबह हरिद्वार बैराज और बिजनौर बैराज से पानी छोड़ा गया जिसके चलते गंगा के जलस्तर में वृद्धि हुई है।
हापुड़ के कमर्शियल प्रोजेक्ट “, THE HIVE” में 16 लाख से करें निवेश: 9760254555, लोन की सुविधा उपलब्ध























