
👁 6 views Views
विधवा महिला के मकान की छत का कुछ हिस्सा नीचे गिरा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर आज़मपुर में लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की छत का कुछ हिस्सा भरभराकर गिर गया। इस दौरान हड़कंप मच गया। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई।
महिला संतोष के पति कालीचरण के पति का कई वर्ष पहले निधन हो चुका है। वह कामगारी कर अपने तीन बच्चों का पालन पोषण कर रही है। बता दे कि मंगलवार की रात आई तेज बारिश के कारण मकान के एक कमरे की छत का कुछ हिस्सा नीचे आ गिरा । किसी को चोट नहीं आई । महिला ने आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।
ईंट नहीं बल्कि पूरा घर आरसीसी का, अभी बुक करें अपार्टमेंट: 9557396447























