
हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने बीमार गौ माता को सुरक्षित गौशाला भिजवाया
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):हापुड़। ग्राम नान से सूचना प्राप्त हुई कि एक गौ माता बीमार अवस्था में सड़क किनारे पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही हिन्दू रक्षा दल के जिला प्रभारी रविंदर शर्मा ने जिला प्रमुख आकाश बैनीवाल को मामले से अवगत कराया। आकाश ने बताया कि गौसेवकों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बीमार गौ माता का प्राथमिक उपचार कराया तथा बेहतर उपचार और देखभाल के लिए उसे सुरक्षित रूप से गौशाला भिजवाया।
इस दौरान हरीश राजा मनोठिया सहित अन्य गौसेवक उपस्थित रहे। हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि गौ सेवा निरंतर जारी रहेगी और कहीं भी किसी गौवंश के बीमार, घायल या असहाय होने की सूचना मिलने पर तत्काल सहायता पहुंचाई जाएगी।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























