
पिलखुवा: धर्मशाला परिसर में बनी दुकानों का लेंटर काटने पर दुकानदारों ने किया हंगामा
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के धोबी चौक पर स्थित एक धर्मशाला के परिसर में बनी दुकानों का लेटर काट दिया गया। मंगलवार की सुबह दुकान पर पहुंचे दुकानदारों ने जमकर हंगामा किया और इस तरह की हरकत की निंदा की। उन्होंने कहा कि उनकी दुकान से सामान भी गायब है। दुकानदारों में बेहद गुस्सा है।
दुकानदार संदीप, पप्पू ने बताया कि पिछले करीब 40-50 वर्षों से धर्मशाला परिसर में दुकान है। मामला न्यायालय में भी चल रहा है। धर्मशाला, दुकान खाली करना चाहती है। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात वह दुकान बढ़ाकर घर चले गए। मंगलवार की सुबह पहुंचे तो देखा कि दुकानों के लेंटर कटे हुए हैं। इसके बाद दुकानदार भड़क गए और उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























