
सतरंग एग्जीबिशन में ग्राहकों ने की जमकर खरीदारी, उठाया ऑफर्स का लाभ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गोल मार्केट में स्थित छज्जूमल की धर्मशाला में लगी सतरंग एग्जीबिशन में लोगों ने जमकर शॉपिंग की और ऑफर्स का लाभ उठाया। एक ही छत के नीचे लोगों को तमाम वैरायटियां मिली। शॉपिंग करने पहुंचे ग्राहकों ने बताया कि इस तरह की एग्जीबिशन से हापुड़ वासियों को काफी लाभ मिला है जिन्हें कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं।
वहीं एग्जीबिशन में लगाए गए स्टॉल्स के संचालकों ने बताया कि सतरंग एग्जीबिशन में जमकर कारोबार हुआ और नए ग्राहकों से जुड़ने का अवसर मिला।
एग्जीबिशन की संचालिका दिव्या त्यागी और झलक ने बताया कि वह अपने साथ-साथ अपने स्टॉलरस को भी ग्रो कराना चाहती है और इसी दिशा में लगातार कार्य कर रही हैं।
संचालिका झलक और दिव्या ने बताया कि आने वाले समय में जल्द ही वह एक और एग्जिबिशन लगाएंगी।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























